on record — Trust What You See

A platform where every photo and video can be believed at a glance — without argument, without proving it twice.

Latest verified posts

@lokjeevan

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नई बहस शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच बढ़ती बयानबाजी ने मुस्लिम राजनीति के भीतर नेतृत्व और प्रतिनिधित्व का सवाल खड़ा कर दिया है। यह लड़ाई केवल दो नेताओं के बयानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे मुस्लिम मतदाताओं के राजनीतिक विकल्प और विपक्ष की एकजुटता का सवाल भी छिपा है। आजम खान की वापसी समाजवादी पार्टी के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनका अपना राजनीतिक प्रभाव और समर्थकों का आधार रहा है। दूसरी तरफ ओवैसी मुस्लिम समाज को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे केवल किसी दूसरी पार्टी के लिए वोट करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सत्ता और राजनीतिक हिस्सेदारी में भी अपनी जगह बनानी चाहिए। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के साथ हाथ मिलाकर इस कोशिश को एक नया राजनीतिक आधार देने का प्रयास किया है। मुसलमानों में एक वर्ग आजम खान को सपा की राजनीति और अखिलेश यादव के साथ जोड़कर देखता है तो दूसरा वर्ग ओवैसी की उस दलील से सहमत दिख रहा है जिसमें वह मुस्लिम नेतृत्व की स्वतंत्र राजनीतिक पहचान की बात करते हैं। इन दो वर्गों के बीच एक बहुत छोटा वर्ग ऐसा भी है जो बीजेपी की तरफ झुकता हुआ दिखाई दे रहा है। एक तरफ आजम और ओवैसी अपनी-अपनी दलीलें रख रहे हैं लेकिन इस बहस का अंतिम जवाब मतदाता अपने वोट से ही देगा। वहीं मौसम के लिहाज से भले ही उत्तर भारत में आने वाले दिनों में सर्दी अपने चरम पर पहुंचे लेकिन सियासत का पारा चढ़ना तय है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में आजम और ओवैसी के बयानों की तासीर दिन व दिन और गर्म होगी। हालांकि इन तीखे, जोशीले और गाढ़ी ऊर्दू वाले बयानों का असर चुनावी समीकरणों और प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर पर कितना पड़ेगा इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव

@anjanimishra from Sarvan Pur, UP

करवा चौथ को लेकर बाजार में रौनक, लाइफ ओके बर्तन घर पर खरीदारी कर रहीं महिलाएं अमेठी। करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पर्व के लिए महिलाएं बर्तनों की खरीदारी कर रही हैं। राजर्षि तिराहे के पास श्रीवास्तव मार्केट स्थित लाइफ ओके बर्तन घर पर भी महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। दुकानदार सूरज अग्रहरि ने बताया कि दुकान पर पीतल, तांबा, स्टील और जस्ता के विभिन्न प्रकार के बर्तनों के साथ पूजन सामग्री और भगवान की आकर्षक मूर्तियां उपलब्ध हैं। करवा चौथ के मद्देनजर महिलाएं अपनी पसंद के बर्तन खरीद रही हैं।

करवा चौथ को लेकर बाजार में रौनक, लाइफ ओके बर्तन घर Captured 28 Oct 2026, 11:31 am
Sarvan Pur, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

अमेठी में ऐतिहासिक भरत मिलाप का भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों से बढ़ी कार्यक्रम की शोभा गांधी चौक के मंच पर डीएम, एसपी, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील अमेठी। अमेठी के ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों से आईं विभिन्न आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भरत मिलाप के अवसर पर गांधी चौक पर सजाए गए भव्य मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शशांक चौधरी, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला तथा क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने ऐतिहासिक भरत मिलाप की परंपरा और उसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही झांकियों के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस प्रशासन और जनता के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि अमेठी का भरत मिलाप ऐतिहासिक होने के साथ-साथ क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह आयोजन अमेठी की गौरवशाली परंपरा और गरिमा को बढ़ाने का कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

अमेठी में ऐतिहासिक भरत मिलाप का भव्य आयोजन, आकर्षक Captured 21 Oct 2026, 5:54 pm
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@raina_swati from Defence Colony, DL

🌧️ Delhi woke up to a cool, chilly Monday morning! 🌥️ Unexpected early-morning showers brought a refreshing nip in the air, giving the capital a much-needed weather makeover. 🍃☔ #DelhiWeather #DelhiRains #MondayMorning #DelhiNCR #RainyMorning #WeatherUpdate

🌧️ Delhi woke up to a cool, chilly Monday morning Captured 11 Oct 2026, 11:47 pm
Defence Colony, DL

Shield-verified primary source

@zahid_ali from Chamrauwa, UP

रामपुर: कैमरी रोड पर सेल टैक्स टीम ने बजरी से भरे डंपर का किया पीछा कैमरी रोड पर सेल टैक्स अधिकारियों ने बजरी से भरे एक डंपर का पीछा किया। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से ड्राइवर ने सड़क के बीच ही डंपर से बजरी उतार दी और मौके से फरार हो गया। सड़क पर बजरी फैल जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Watch verified video Captured 7 Oct 2026, 3:37 am
Chamrauwa, UP

Shield-verified primary source

@anonymous from B Block, UP

Watch verified video Captured 30 Sept 2026, 9:46 am
B Block, UP

Shield-verified primary source

@freelancer from Vasant Vihar, DL

The traffic signal at Vasant Vihar makes zero practical sense. There are clean U-turns just 100 meters away in both directions, yet this light stays active—causing massive 500–800m traffic jams every single day. Is this signal serving public interest, or just someone’s ego? Time to review and remove this bottleneck!

Watch verified video Captured 5 Oct 2026, 1:54 am
Vasant Vihar, DL

Shield-verified primary source

@freelancer from Harsaru, HR

All the farms are becoming apartments. Is this actually due to rise of population or concentration of population to urban cities.

All the farms are becoming apartments. Is this act Captured 3 Oct 2026, 8:19 am
Harsaru, HR

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

अमेठी में विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा अमेठी कस्बे में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। विश्वकर्मा सेवा समिति ने मंदिर में हवन-पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली। आकर्षक झांकी सजे रथ पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रही। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शाम को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। समिति सचिव निर्मल विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अमेठी में विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्र Captured 17 Sept 2026, 9:26 am
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Gyan Chandra Pur, UP

अंतीपुर गांव में आयोजित हुआ ब्राह्मण भोज, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण अमेठी के अंतीपुर गांव में अरुण कुमार शुक्ला के यहां ब्राह्मण भोज कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के चित्र सामने आने के बाद लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए अरुण कुमार शुक्ला के इस प्रयास की प्रशंसा की।

अंतीपुर गांव में आयोजित हुआ ब्राह्मण भोज, सैकड़ों Captured 17 Sept 2026, 11:42 am
Gyan Chandra Pur, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यों को प्रेरणादायी बताया गया।

अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम Captured 17 Sept 2026, 7:51 am
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Gungwachh, UP

भेटुआ में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण अमेठी। भेटुआ विकासखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की मनमानी कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। दिन-रात लगातार बिजली कटौती होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरई माफी और जद्दूपुर गांव में भी रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी स्पष्ट सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है।

भेटुआ में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, रातभर अं Captured 16 Sept 2026, 5:47 am
Gungwachh, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Amethi, UP

वीरेंद्र कुमार की हाउस अरेस्ट के विरोध में ज्ञापन अमेठी,दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव एवं राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को कानपुर की गुजैनी पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।संगठन ने कार्रवाई की निंदा करते हुए वीरेंद्र कुमार को तत्काल मुक्त करने की मांग की।राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग समाज अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहेग

वीरेंद्र कुमार की हाउस अरेस्ट के विरोध में ज्ञापन
Captured 15 Sept 2026, 7:24 am
Amethi, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Ayodhya Division, UP

अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर झाड़ियों का अंबार, हादसों का बढ़ा खतरा अमेठी। अमेठी तहसील के संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र में अमेठी-संग्रामपुर मार्ग के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियां राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां फैलने से वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों के साथ-साथ अचानक सड़क पर निकलने वाले नीलगाय और अन्य मवेशियों का भी पता नहीं चल पाता। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।

अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर झाड़ियों का अंबार, हादसो Captured 14 Sept 2026, 5:29 am
Ayodhya Division, UP

Shield-verified primary source

@anjanimishra from Bhausinghpur, UP

संग्रामपुर ब्लॉक में सुबह साढ़े 10 बजे तक खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, अधिकारी-कर्मचारी नदारद अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड कार्यालय में सोमवार सुबह सरकारी कामकाज को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया। कार्यालय का निर्धारित समय सुबह 10 बजे होने के बावजूद साढ़े 10 बजे तक अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सियों से नदारद मिले। कार्यालय परिसर में कई कुर्सियां खाली पड़ी रहीं और फरियादी अपनी समस्याएं लेकर संबंधित अधिकारियों के आने का इंतजार करते नजर आए।

संग्रामपुर ब्लॉक में सुबह साढ़े 10 बजे तक खाली पड़ Captured 14 Sept 2026, 4:59 am
Bhausinghpur, UP

Shield-verified primary source

@tazeem from Ahamad Nagar Pahari, UP

on record post Captured 28 Jul 2026, 6:16 am
Ahamad Nagar Pahari, UP

Shield-verified primary source

@jassi from Jungpura Extension, DL

on record post Captured 19 Aug 2026, 11:08 am
Jungpura Extension, DL

Shield-verified primary source

@tazeem from Tashka, UP

Watch verified video Captured 13 Aug 2026, 9:22 am
Tashka, UP

Shield-verified primary source

@veritas from Connaught Place, DL

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर के सीजन-2 को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने लोगों को बताया है कि जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्दी ही आएगा। #CJP #CockroachJantaParty #AbhijitDeepke #JantarMantar #JantarMantarSeason2

Watch verified video Captured 2 Jul 2026, 6:34 am
Connaught Place, DL

Shield-verified primary source

@zahid_ali from Rampur, UP

Watch verified video Captured 31 Jul 2026, 5:51 am
Rampur, UP

Shield-verified primary source