अमेठी में विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
अमेठी में विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा अमेठी कस्बे में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। विश्वकर्मा सेवा समिति ने मंदिर में हवन-पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली। आकर्षक झांकी सजे रथ पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रही। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शाम को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। समिति सचिव निर्मल विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Posted from Amethi, UP
Captured 17/9/2026, 9:26:40 am
Read on on record.