संग्रामपुर ब्लॉक में सुबह साढ़े 10 बजे तक खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, अधिकारी-कर्मचारी नदारद

संग्रामपुर ब्लॉक में सुबह साढ़े 10 बजे तक खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, अधिकारी-कर्मचारी नदारद अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड कार्यालय में सोमवार सुबह सरकारी कामकाज को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया। कार्यालय का निर्धारित समय सुबह 10 बजे होने के बावजूद साढ़े 10 बजे तक अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सियों से नदारद मिले। कार्यालय परिसर में कई कुर्सियां खाली पड़ी रहीं और फरियादी अपनी समस्याएं लेकर संबंधित अधिकारियों के आने का इंतजार करते नजर आए।

Posted from Bhausinghpur, UP

Captured 14/9/2026, 4:59:52 am

Read on on record.