भेटुआ में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण
भेटुआ में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण अमेठी। भेटुआ विकासखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की मनमानी कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। दिन-रात लगातार बिजली कटौती होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरई माफी और जद्दूपुर गांव में भी रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी स्पष्ट सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है।
Posted from Gungwachh, UP
Captured 16/9/2026, 5:47:44 am
Read on on record.