अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर झाड़ियों का अंबार, हादसों का बढ़ा खतरा
अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर झाड़ियों का अंबार, हादसों का बढ़ा खतरा अमेठी। अमेठी तहसील के संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र में अमेठी-संग्रामपुर मार्ग के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियां राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां फैलने से वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों के साथ-साथ अचानक सड़क पर निकलने वाले नीलगाय और अन्य मवेशियों का भी पता नहीं चल पाता। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।
Posted from Ayodhya Division, UP
Captured 14/9/2026, 5:29:52 am
Read on on record.