मुंशीगंज ग्राम न्यायालय में पुराने मुकदमों का हो रहा त्वरित निस्तारण

मुंशीगंज ग्राम न्यायालय में पुराने मुकदमों का हो रहा त्वरित निस्तारण अमेठी। मुंशीगंज में करीब दो वर्षों से संचालित ग्राम न्यायालय में जिले के कुछ थानों से जुड़े मुकदमों की सुनवाई हो रही है।यहां अब तक हजारों मुकदमों का निस्तारण किया जा चुका है।पहले इन मामलों की सुनवाई के लिए लोगों को हर महीने सुल्तानपुर जिला न्यायालय जाना पड़ता था,जहां अगली तारीख मिल जाती थी।ग्राम न्यायालय शुरू होने से पुराने मामलों की सुनवाई स्थानीय स्तर पर हो रही है।न्यायाधीश मामलों की सुनवाई कर नियमानुसार निस्तारण कर रहे हैं।

Posted from Narsingh Bhanpur, UP

Captured 24/9/2026, 5:20:31 am

Read on on record.