सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन अमेठी। सोमवार को अमेठी तहसील के संग्रामपुर विकासखंड स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही और मां कालिका के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मां कालिकन धाम अमृत कुंड के किनारे स्थित है।
Posted from Bhausinghpur, UP
Captured 14/9/2026, 3:14:58 am
Read on on record.