नवरात्र के पहले दिन कालिकन धाम में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र के पहले दिन कालिकन धाम में उमड़े श्रद्धालु अमेठी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन संग्रामपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिका धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार सुबह चार बजे से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। मां के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए।

Posted from Bhausinghpur, UP

Captured 11/10/2026, 3:00:51 am

Read on on record.