रामगंज मेले की तैयारियों को लेकर 13 सूत्री ज्ञापन
रामगंज मेले की तैयारियों को लेकर 13 सूत्री ज्ञापन अमेठी। ऐतिहासिक रामगंज मेले के सकुशल आयोजन को लेकर मेला व्यवस्था समिति ने एसडीएम पंकज मिश्र को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। एक और दो नवंबर को प्रस्तावित मेले में सफाई, पेयजल, बिजली, पुलिस सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था कराने की मांग की गई। अग्निशमन, चिकित्सा, एंबुलेंस तथा महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। रावण दहन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग भी की गई।
Posted from Amethi, UP
Captured 8/10/2026, 12:03:00 pm
Read on on record.