अमेठी में 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, केंद्र प्रभारी की सक्रियता से मिली राहत
अमेठी में 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, केंद्र प्रभारी की सक्रियता से मिली राहत अमेठी। जिले के आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पंडित का पुरवा में शनिवार सुबह 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबे समय से खाद की उपलब्धता को लेकर परेशान किसानों को डीएपी मिलने से बड़ी राहत मिली। जहां एक ओर किसान खेतों में बुवाई के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था करने को लेकर परेशान थे, वहीं दूसरी ओर केंद्र प्रभारी सुहासिनी श्रीवास्तव की सक्रियता और प्रयासों से कृषक सेवा केंद्र पर 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे। केंद्र प्रभारी सुहासिनी श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह खाद पहुंचते ही विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं और तत्काल किसानों को खाद का वितरण शुरू कर दिया गया। वहीं, किसानों ने बताया कि केंद्र पर डीएपी खाद निर्धारित सरकारी दर 1350 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही है। यहां किसी भी किसान से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा नहीं लिया जाता है। किसानों का कहना है कि बुवाई के समय खाद मिलने से खेती का काम समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। किसानों ने खाद उपलब्ध होने पर खुशी जताई।
Posted from Pandit Ka Purwa, UP
Captured 24/10/2026, 9:51:01 am
Read on on record.