अमेठी में आज होगा 30 फीट ऊंचे रावण का दहन, हजारों लोग बनेंगे गवाह

अमेठी में आज होगा 30 फीट ऊंचे रावण का दहन, हजारों लोग बनेंगे गवाह अमेठी। विजयदशमी पर्व पर आज अमेठी के रामलीला मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाएगा। शाम 6:30 बजे 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर, जिला प्रचारक राजेश अग्रहरि सहित हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रामलीला मंचन के बाद आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Posted from Amethi, UP

Captured 20/10/2026, 11:27:40 am

Read on on record.