सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, बच्ची को धमकी का दावा

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, बच्ची को धमकी का दावा अमेठी।नरबहनपुर (छिवरहा) निवासी ममता सिंह ने सरकारी जमीन पर कथित कब्जे और सार्वजनिक रास्ता बंद करने की शिकायत डीएम,एसडीएम व एसपी से की।महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दी गई।उसने परिवार की सुरक्षा की मांग की।एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि जांच के लिए कानूनगो,लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है और पैमाइश के बाद कार्रवाई होगी

Posted from Amethi, UP

Captured 25/9/2026, 9:05:07 am

Read on on record.