चित्रकूट के राजापुर में डॉ
चित्रकूट के राजापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक का एक सामान्य आंधी में ढह जाना सिर्फ निर्माण की विफलता नहीं बल्कि सिस्टम में बैठे भ्रष्टाचार की पोल है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बना चौक अगर कुछ महीनों में टूट जाए तो सवाल सिर्फ ठेकेदार पर नहीं बल्कि उन अधिकारियों पर भी उठता है जिन्होंने घटिया काम को पास किया। जनता के टैक्स का पैसा कमीशन और मिलीभगत की भेंट चढ़ रहा है। दुखद यह है कि महापुरुषों के नाम पर भी भ्रष्टाचार का खेल जारी है जबकि जिम्मेदार लोग जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते दिखाई देते हैं।
Read on on record.