बारिश के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला, गुणवत्ता पर सवाल

बारिश के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला, गुणवत्ता पर सवाल अमेठी। नगर पंचायत अमेठी के सुल्तानपुर रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नाले के निर्माण पर स्थानीय व्यापारियों ने सवाल उठाए हैं। तेज बारिश और जलभराव के बीच निर्माण कराए जाने के साथ घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। व्यापारियों ने एस्टिमेट, एमबी, सरिया और निर्माण सामग्री की तकनीकी जांच की मांग की है। नगर पंचायत अभियंता अमित पाठक ने बताया कि ठेकेदार को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है।

Posted from AMBEDKAR TIRAHA, UP

Captured 26/9/2026, 10:35:11 am

Read on on record.