अमेठी: आदेश गाटा 543 का, धान कटी 544 की
अमेठी: आदेश गाटा 543 का, धान कटी 544 की! पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, किसान ने लगाई न्याय की गुहार अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भुसहरी गांव में जमीन विवाद को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित किसान राम आधार पाल ने पुलिस पर विपक्षियों का सहयोग कर गाटा संख्या 544 की धान की फसल कटवाने का आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि गाटा संख्या 544 की जमीन उसके नाम दर्ज है और न्यायालय से भी उसके पक्ष में फैसला हो चुका है। वहीं, संग्रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि विपक्षियों के पास गाटा संख्या 543 का न्यायालयी आदेश था, जिसके आधार पर धान काटने की अनुमति दी गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को गाटा संख्या अलग होने की जानकारी देने के बावजूद उसकी फसल कटवा दी गई। बुधवार को एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार अमेठी ने लेखपाल को जांच के निर्देश दिए। राजस्व लेखपाल शारदा प्रसाद ने निरीक्षण कर शिकायतकर्ता द्वारा दिखाई गई धान की फसल कटी होने की पुष्टि अपनी आख्या में की। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
Posted from Amethi, UP
Captured 21/10/2026, 10:42:18 am
Read on on record.