अमेठी में रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा, गर्मी से राहत

अमेठी में रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा, गर्मी से राहत अमेठी। जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली।रात से ठंडी हवाओं के साथ फुहारें पड़ने लगीं, जबकि सुबह रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा।बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद सुहाने मौसम का आनंद लिया।वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है।इस समय धान की फसल में बालियां निकलने का दौर चल रहा है।बारिश का पानी फसल के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

Posted from Ramnathpur, UP

Captured 24/9/2026, 5:01:34 am

Read on on record.