संग्रामपुर। मालती नदी पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पुल बनने के बाद भी अप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा नहीं…

संग्रामपुर। मालती नदी पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पुल बनने के बाद भी अप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा नहीं किया गया। बारिश होते ही पुल के चारों ओर की मिट्टी बह गई, जिससे आवागमन खतरनाक हो गया है। इसी मार्ग से प्रसिद्ध मां कालिकन धाम मंदिर में श्रद्धालु पहुंचते हैं। राहगीर जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल अप्रोच मार्ग बनवाने की मांग की है।

Posted from Kasaara, UP

Captured 14/9/2026, 5:33:07 am

Read on on record.