Aimim प्रमुख असुद्दीन ओवैसी की उत्तर प्रदेश में
Aimim प्रमुख असुद्दीन ओवैसी की उत्तर प्रदेश में सक्रियता बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 100 से ज़्यादा ऐसी सीटें थीं जिन पर 1 हजार से लेकर 15 हजार वोटों से हार जीत का फैसला हुआ था। साल 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होना है। ओवैसी अखिलेश यादव से गठबंधन के लिये कह चुके हैं लेकिन सपा की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। ओवैसी फिलहाल यूपी में तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश में जुटे हैं और अगर वो इसमें सफल होते हैं तो उनका मोर्चा सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतरेगा। अब भले ही इन उम्मीवारों की जमानत बचे या जब्त हो लेकिन ये इतना वोट ज़रूर काट देंगे जिससे सपा और कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि सपा पिछले चुनाव में भी बहुत सी सीटों पर 1000-2000 के अंतर से हरी थी। सपा के सामने दिक्कत यह भी है कि अगर वो ओवैसी को गठबंधन में शामिल कर भी लेते हैं तब भी उनका इतना वोट खिसक जाएगा जितना ओवैसी अलग रहकर नुकसान करेंगे। फिलहाल कांग्रेस और सपा के पास ओवैसी ने निपटने का कोई ठोस प्लान नज़र नहीं आ रहा है। #UttarPradesh #UPElection #SamajwadiParty #Congress #AIMIM
Read on on record.