अमेठी में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पांच मुकदमे दर्ज

अमेठी में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पांच मुकदमे दर्ज अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास सहित पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद सगीर उर्फ सलमान (24) निवासी उतरदहा, सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में मुसाफिरखाना के वार्ड नंबर एक में रहता था। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Posted from Amethi, उत

Read on on record.