यूपी की सियासत में UCC की दस्तक

यूपी की सियासत में UCC की दस्तक उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC फिर राजनीतिक विमर्श में लौटता दिख रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयानों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद इसे लेकर अटकलें तेज हैं कि भाजपा आगामी चुनाव में UCC को अहम मुद्दे के रूप में सामने ला सकती है। UCC विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत मामलों में समान कानूनी व्यवस्था की बात करता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में इसे लेकर सरकार की कोई औपचारिक घोषणा अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल सवाल कानून से ज्यादा उसकी संभावित चुनावी भूमिका को लेकर है। #UCC #UniformCivilCode #UttarPradesh #UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #UP2027 #BJP

Read on on record.