साल 2019 में मायावती के भाई और उनकी पत्नी का बेनामी प्लॉट जब्त किया गया। इस प्लॉट की कीमत 400 करोड़ रुपये थी।…
साल 2019 में मायावती के भाई और उनकी पत्नी का बेनामी प्लॉट जब्त किया गया। इस प्लॉट की कीमत 400 करोड़ रुपये थी। साल 2007 में उत्तर प्रदेश में मायावती की सरकार आने के बाद उनके भाई आनंद कुमार ने एक के बाद एक लगातार 49 कंपनियां खोलीं। 8-9 करोड़ से देखते ही देखते 2014 में वो 1,316 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गए। भाई और उनकी पत्नी के खिलाफ आगे क्या हुआ कभी चर्चा का विषय नहीं बना, क्यों नहीं बना ये बात आप समझ सकते हैं अगर राजनीति की थोड़ी भी समझ आपमें होगी तो। ये सब लिखने का कोई खास कारण नहीं है, बस इन दिनों बसपा प्रमुख मायावती सुर्खियों में छाई हुई हैं तो बस यूहीं ये सब याद आ गया। खैर याद तो मुझे बशीर बद्र साहब का वो शेर भी आ गया, कहते हैं... कुछ तो मजबूरियां रही होंगी यूं कोई बेवफ़ा नहीं होता।
Read on on record.