5 बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवाने का आरोप
5 बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवाने का आरोप अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव की बुजुर्ग गुड्डी देवी ने जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपितों ने पांच बिस्वा जमीन खरीदने की बात कहकर कथित तौर पर 24 बिस्वा भूमि का बैनामा करा लिया। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर उन्हें गुमराह किया गया। जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर बैनामे और संबंधित अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
Read on on record.