चौथे दिन मां कूष्मांडा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

चौथे दिन मां कूष्मांडा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु संग्रामपुर (अमेठी)। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को कालिकन धाम में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं की संख्या अधिक रही। भक्तों ने पुष्प-माला, दीप, धूप और प्रसाद चढ़ाकर मां के दर्शन किए। पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि मां कूष्मांडा को ब्रह्मांड की रचयिता माना जाता है। उनकी आराधना से सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि प्राप्त होती है तथा घर-परिवार के दुख और क्लेश दूर होते हैं।

Posted from KALIKAN, UP

Captured 14/10/2026, 2:28:31 am

Read on on record.