INDIA गठबंधन की दो साल बाद हुई 7वीं बैठक में 25 दलों के नेता शामिल हुए। दिल्ली में हुई बैठक में सोनिया गांधी,…
INDIA गठबंधन की दो साल बाद हुई 7वीं बैठक में 25 दलों के नेता शामिल हुए। दिल्ली में हुई बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और सुप्रिया सुले समेत कई नेता मौजूद रहे, जबकि उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअली जुड़े। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि NEET और CBSE में हुई गड़बड़ियों के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही SIR और चुनावी निष्पक्षता के मुद्दे पर CJI को पत्र लिखने की बात कही गई। गठबंधन ने महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी उठाई। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी। #INDIABloc #NEET #OppositionMeeting #Delhi
Read on on record.