समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान जेल से बाहर आने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी के…
समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान जेल से बाहर आने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद पर जिस तरह हमलावर हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है मानो उत्तर प्रदेश में सरकार इन दोनों की हो और आज़म ख़ान को जेल भेजने में भी इन्हीं दोनों की भूमिका रही हो। सवाल यह है कि आज़म ख़ान की राजनीतिक नाराज़गी का निशाना भाजपा और सत्ता की उन ताक़तों पर क्यों नहीं है, जिनके शासनकाल में उन्हें जेल में रहना पड़ा? विपक्ष के नेताओं पर हमलावर होने से सियासी दुश्मनी तो निकल सकती है, लेकिन इससे उन सवालों का जवाब नहीं मिलता जिनके लिए आज़म ख़ान को सत्ता से जवाब मांगना चाहिए।
Read on on record.