अचानक बदला मौसम, रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत
अचानक बदला मौसम, रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत अमेठी। तीन दिनों से बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे।दिनभर कहीं तेज धूप तो कहीं बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही थी।इससे लोगों को फिर से गर्मी बढ़ने का एहसास होने लगा था।दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और रिमझिम बारिश शुरू हो गई।करीब एक घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया।बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।
Posted from Amethi, UP
Captured 19/9/2026, 11:42:00 am
Read on on record.