📰 रामपुर-कैमरी रोड पर आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
📰 रामपुर-कैमरी रोड पर आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल रामपुर। कैमरी रोड पर इन दिनों आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इसी क्रम में एक बाइक सवार सड़क पर मौजूद आवारा पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रोड पर इन दिनों आवारा पशुओं की बाढ़ सी आ गई है। इनमें कई पशुओं का रंग काला होने के कारण रात के समय वे सड़क पर आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर आए दिन आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क से आवारा पशुओं को हटाने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।
Posted from Mamrawwa, UP
Captured 15/8/2026, 2:45:18 pm
Read on on record.