वेतन-भत्तों की मांग को लेकर लेखपालों ने किया समाधान दिवस का बहिष्कार
वेतन-भत्तों की मांग को लेकर लेखपालों ने किया समाधान दिवस का बहिष्कार अमेठी। वेतन विसंगतियों के निराकरण, भत्तों में वृद्धि और पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने शनिवार को अमेठी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठकर विरोध जताया। संघ के तहसील मंत्री राजेश पाल ने बताया कि अंतरमंडलीय स्थानांतरण, रिक्त पदों पर पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। मांगों के समाधान के लिए दोपहर दो बजे तक बहिष्कार किया गया।
Posted from Amethi, UP
Captured 3/10/2026, 7:02:44 am
Read on on record.