बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण-आरसेटी, रामपुर द्वारा जनपद के गरीब ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य…
बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण-आरसेटी, रामपुर द्वारा जनपद के गरीब ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मई माह के द्वितीय सप्ताह में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। -संस्थान द्वारा 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है। -प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है तथा आवेदक जनपद रामपुर का गरीब ग्रामीण निवासी होना चाहिए। -आवेदन के लिए 5 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड/मनरेगा जॉब कार्ड/स्वयं सहायता समूह (SHG) परिवार प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक अनिवार्य हैं। -संस्थान द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, ड्रेस, स्टेशनरी एवं प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। -प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण दिलाने में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। -इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु सामान्य सुविधा एवं हस्तकला केंद्र, नैनीताल रोड, पहाड़ी गेट, रामपुर स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फोन नंबर 9058382486, 9012183432 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Read on on record.