रामपुर/तहसील मिलक। क्षेत्र में कल रात हुई तेज बारिश के कारण ईंट भट्टा मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना…
रामपुर/तहसील मिलक। क्षेत्र में कल रात हुई तेज बारिश के कारण ईंट भट्टा मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते भट्टों पर तैयार की गई कच्ची ईंटें पानी में भीगकर खराब हो गईं, जिससे उत्पादन कार्य प्रभावित हुआ है। भट्टा संचालकों के अनुसार कई स्थानों पर बड़ी संख्या में कच्ची ईंटें बारिश की भेंट चढ़ गईं। अचानक मौसम बदलने और तेज बारिश होने से ईंटों को सुरक्षित करने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। इससे हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Posted from Q4GH+R9 Mohammadpur Qadim, Uttar Pradesh, India
Captured 12/6/2026, 8:10:35 am
Read on on record.