सरकारी जमीन पर अतिक्रमण में लापरवाही, दो लेखपाल निलंबित
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण में लापरवाही, दो लेखपाल निलंबित अमेठी।रामदैपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मामले में प्रशासन ने दो लेखपालों को निलंबित किया है।मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन है।सोमवार को सुनवाई में प्रशासन ने कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की।एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर पूर्व लेखपाल विक्रम और वर्तमान लेखपाल कुलदीप शुक्ल को निलंबित किया गया।मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी
Posted from Amethi, UP
Captured 29/9/2026, 6:20:29 am
Read on on record.