रामपुर-कमेरी रोड पर पहाड़ी गांव के पास ट्रक कीचड़ में फंसा, दो क्रेन की मदद से निकाला गया
रामपुर-कमेरी रोड पर पहाड़ी गांव के पास ट्रक कीचड़ में फंसा, दो क्रेन की मदद से निकाला गया रामपुर-कमेरी रोड पर पहाड़ी गांव के पास पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण आरा मशीन के पास एक ट्रक कीचड़ में फंस गया। ट्रक को बाहर निकालने के लिए दो क्रेन बुलानी पड़ीं। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक हटने के बाद यातायात को सामान्य किया गया।
Posted from Rampur, UP
Captured 11/7/2026, 1:10:09 pm
Read on on record.