अमेठी में ऐतिहासिक भरत मिलाप का भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों से बढ़ी कार्यक्रम की शोभा

अमेठी में ऐतिहासिक भरत मिलाप का भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों से बढ़ी कार्यक्रम की शोभा गांधी चौक के मंच पर डीएम, एसपी, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील अमेठी। अमेठी के ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों से आईं विभिन्न आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भरत मिलाप के अवसर पर गांधी चौक पर सजाए गए भव्य मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शशांक चौधरी, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला तथा क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने ऐतिहासिक भरत मिलाप की परंपरा और उसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही झांकियों के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस प्रशासन और जनता के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि अमेठी का भरत मिलाप ऐतिहासिक होने के साथ-साथ क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह आयोजन अमेठी की गौरवशाली परंपरा और गरिमा को बढ़ाने का कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

Read on on record.