NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें या न दें, यह राजनीतिक और प्रशासनिक बहस का विषय हो सकता है।…
NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें या न दें, यह राजनीतिक और प्रशासनिक बहस का विषय हो सकता है। लेकिन जंतर-मंतर से छात्रों के प्रदर्शन की जो तस्वीरें और नारे सामने आ रहे हैं, वे एक अलग सवाल खड़ा करते हैं। यदि हमारे छात्र अपने विरोध में ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो सार्वजनिक मर्यादा से परे है, तो यह केवल व्यवस्था की नहीं, बल्कि हमारी शिक्षा व्यवस्था की भी चुनौती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री और नौकरी तक सीमित नहीं होता, बल्कि संवेदनशील, ज़िम्मेदार और सभ्य नागरिक तैयार करना भी होता है। अगर शिक्षण संस्थान और व्यवस्था इस लक्ष्य में पीछे रह रहे हैं, तो इस पर आत्ममंथन होना चाहिए। अगर शिक्षा व्यवस्था ऐसे युवाओं का निर्माण कर रही है जिनके विरोध में तर्क से ज़्यादा आक्रोश और संवाद से ज़्यादा अश्लीता और गाली-गलौच दिखाई दे रही है, तो यह केवल परीक्षा प्रणाली का नहीं, शिक्षा के उद्देश्य का भी संकट है। ऐसे में जवाबदेही केवल पेपर लीक तक सीमित नहीं रह सकती; उसे इस सवाल का भी सामना करना होगा कि हम डिग्रीधारी तो बना रहे हैं, लेकिन क्या हम बेहतर नागरिक भी बना पा रहे हैं? #JantarMantra #CJP #DelhiProtest #CockroachJantaParty #NEETPaperLeak
Read on on record.