जर्जर मकान से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार

जर्जर मकान से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार अमेठी। जायस निवासी हरिश्चन्द्र के परिवार का पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से पूरा हुआ। जर्जर मकान में रहने वाले परिवार को बारिश में छत टपकने और सुरक्षा की चिंता रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से पक्का मकान बनाना संभव नहीं था। योजना के तहत पत्नी सोनी को आवास का लाभ मिला। अब परिवार सुरक्षित पक्के मकान में रह रहा है। हरिश्चन्द्र ने प्रधानमंत्री, जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

Posted from Amethi, UP

Captured 29/9/2026, 10:07:19 am

Read on on record.