मिलक (रामपुर): ग्राम कोटरा, तहसील मिलक में दो भाइयों के बीच नाली को लेकर चल रहे विवाद के कारण घर का गंदा पानी…

मिलक (रामपुर): ग्राम कोटरा, तहसील मिलक में दो भाइयों के बीच नाली को लेकर चल रहे विवाद के कारण घर का गंदा पानी करोड़ों रुपये की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क पर छोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार पानी बहने से सड़क कई स्थानों पर टूट गई है और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में हमेशा पानी भरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

Posted from Q4CH+VF Lalu Nagla, Uttar Pradesh, India

Captured 5/6/2026, 9:15:12 am

Read on on record.