रामपुर में रविवार को हुई बारिश से जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई और अजीतपुर, ज्वाला नगर, पुराना आवास विकास,…
रामपुर में रविवार को हुई बारिश से जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई और अजीतपुर, ज्वाला नगर, पुराना आवास विकास, राजा रोड, सिविल लाइंस और रोडवेज के सामने की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। पानी भर जाने के कारण गड्ढे न दिखने से राहगीरों, ई-रिक्शा और दोपहिया चालकों को हादसों के डर और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नालों की नियमित सफाई न होने और उचित निकासी व्यवस्था के अभाव को इसका कारण बताया, वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि टीमें पानी निकालने में जुटी हैं और जल्द ही शहरवासियों को इस समस्या से राहत दिलाई जाएगी। #onrecod #RampurNews #rampurup22 #rampur #rainwater #UttarPradesh
Read on on record.