खबर का असर: शहजादनगर–दबका मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू
खबर का असर: शहजादनगर–दबका मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू रामपुर। पिछले दिनों शहजादनगर से दबका सहित कई गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। यह सड़क लंबे समय से जगह-जगह क्षतिग्रस्त थी, जिससे ग्रामीणों, छात्रों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी।
Posted from Q34H+QP Afzalpur Patti, Uttar Pradesh, India
Captured 10/6/2026, 6:03:01 am
Read on on record.